जौनपुर: सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला
शहर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के नीचे विसर्जन घाट पर रविवार की सायं लगभग 4 बजे गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। उसे बचाने के चक्कर में उसका दोस्त भी कपड़ा पहने ही नदी में कूद गया और वह भी नदी में डूब गया। देखते ही देखते दोनों नदी में समां गए।