जौनपुर: सधनपुर गांव में मेन लाइन तार की चपेट में आया ताजिया, 2 लोगों की हुई मौत
जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास रविवार की देर रात कर्बला में ताजिया दफन कर वापस लौटते समय उसका अवशेष ढांचा 11 हजार वोल्ट के लटके मेन लाइन तार को छू गया, जिसकी चपेट में आकर दो ताजियादार की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए