रायडीह: रायडीह में बड़ी कार्रवाई, 35 साल से फरार दो हत्यारोपी और 13 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Raidih, Gumla | Apr 8, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।