संडीला: कछौना पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बाल अभिचारी को अभिरक्षा में लिया
रविवार दोपहर कछौना क्षेत्र के ग्राम नारायण देव निवासी शैलेन्द्र कुमार से डबल नहर कलौली पुल पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था और फरार हो गए थे। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी, वहीं घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कछौना पुलिस को कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिए थे।