मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोलिया के पास झरनेश्वर महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर एक खेत में बने झोपड़ीनुमा कमरे (जुआंघर) पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
11 जुआरी गिरफ्तार, ₹93 हजार से ज्यादा नकद, 10 वाहन, 12 मोबाइल समेत करीब ₹15 लाख की संपत्ति जब्त। कार्रवाई के बाद मक्सी TI संजय वर्मा लाइन अटैच। शाजापुर की नवागत एसपी प्रियंका शुक्ला का साफ संदेश— जिले में अवैध धंधे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे।
📍शाजापुर | TIMES MP
#Maksi #MadhyaPradesh #PoliceAction #MPNews #timesmp