देवास। शहर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक ओर श्रद्धालु भक्ति में लीन थे, वहीं दूसरी ओर जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में केपी कॉलेज के सामने लगे स्वागत मंच पर एक युवक की जेब से 40 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के स्वागत के लिए केपी कॉलेज के सामने जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में स्वागत मंच लगाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात जेबकतरे ने वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित अभिषेक चौहान ने बताया कि उनकी जेब में कुल 90 हजार रुपये रखे हुए थे। स्वागत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब उन्होंने जेब देखी तो उसमें से 40 हजार रुपये गायब थे, जबकि 50 हजार रुपये सुरक्षित जेब में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह रकम बालू के भुगतान के लिए रखी गई थी और वे अपने बड़े भाई को भुगतान करने जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक चौहान अपने साथियों के साथ नाहर दरवाजा थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों, मेलों और अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में अपने मोबाइल, पर्स और नकदी जैसी कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas
Dewas Nagar, Dewas | Jul 16, 2026