कासगंज: नगला भूतल में भाजपा ने ग्राम चलो अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया
भारतीय जनता पार्टी के 'ग्राम चलो अभियान' के तहत बुधवार को नगला भूतल गांव में जनसंपर्क का व्यापक कार्यक्रम चला। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का ब्योरा दिया और लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। और लोगों को जागरूकता के लिए पत्रक वितरित किए। जानकारी बुधवार शाम 7 बजे मिली।