बीकानेर की सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे ऑटो टिप्पर! आखिर कब जागेगा प्रशासन?
बीकानेर शहर में नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण का ठेका जिस कंपनी को दिया गया है, उसके ऑटो टिप्पर अब आम जनता के जीवन के लिए सीधा खतरा बन चुके हैं! पिछले कुछ ही दिनों में इन अनियंत्रित और बेकाबू ऑटो टिप्परों ने कई हादसों को अंजाम दिया है।
हाल ही में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी केशवदत्ता आचार्य को अपनी चपेट में लेकर बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक हादसे से बीकानेर का हर नागरिक स्तब्ध और आक्रोशित है।
इतना ही नहीं, आज फिर व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक ऑटो टिप्पर ने एक महिला को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ ही दिन पहले इसी क्षेत्र में एक कार को भी इन बेकाबू टिप्परों ने जोरदार टक्कर मारी थी जिसका ये वीडियो है
सवाल उठते हैं प्रशासन और ठेकेदार कंपनी पर:
शहर की सड़कों पर बिना नंबरी ऑटो टिप्पर खुल्लम-खुल्ला कैसे दौड़ रहे हैं? क्या इन पर यातायात नियम लागू नहीं होते?
ड्राईवरों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिल रहे! बिना योग्यता के लोगों को गाड़ियां सौंपकर जनता की जिंदगी से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है?
आरोप हैं कि कई चालक शराब के नशे में ड्यूटी करते हैं। आखिर इनका मेडिकल टेस्ट और चेकिंग क्यों नहीं होती? कहा जा रहा है कि कोटा की इस कंपनी की पहुँच दिल्ली तक है—तो क्या रसूख के दम पर बीकानेर की जनता की जान ली जाएगी?
हादसे अब इत्तेफाक नहीं, प्रशासन की अनदेखी का नतीजा हैं!
हम मांग करते हैं कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन तुरंत इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे: दोषी चालकों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो। ठेकेदार कंपनी के खिलाफ जांच बिठाकर भारी जुर्माना लगाया जाए और ठेका रद्द करने की कार्रवाई हो।सड़कों पर बिना नंबर और बिना लाइसेंस दौड़ रहे सभी टिप्परों को तुरंत जब्त किया जाए।
हम दिवंगत श्री केशवदत्ता आचार्य जी और इन अनियंत्रित टिप्परों की चपेट में आए हर एक पीड़ित के साथ मजबूती से खड़े हैं। जब तक हर पीड़ित को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, यह आवाज रुकने वाली नहीं है! आप भी हमारा साथ दे और उस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे
The Bikaner News को फॉलो करेंवीडियो को शेयर करे #JusticeForKeshavDuttaAcharya #BikanerMunicipalCorporation #BikanerTraffic #BikanerNews #BikanerPolice #StrictActionRequired #PublicSafety
Dr B D Kalla Jethanand Vyas
Bikaner, Bikaner | Nov 12, 2026