उदयपुर के रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों ने जीते पदक ।
उदयपुर | हाल ही में संपन्न हुई पहली स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 72 पदकों पर कब्जा जमाया।
प्रशिक्षक एन आई एस कोच घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बी एस आर स्पोर्ट्स एकेडमी उदयपुर के 80 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदकों पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने 32 स्वर्ण, 22 रजत और 18 कांस्य पदक जीते।
स्केटिंग कोच डी जी सर ने बताया कि अंडर 19 में निर्वान लालवानी ने स्वर्ण, वंशिका जैन ने स्वर्ण, जय सिंह राव ने स्वर्ण, अंडर 15 में भाविन धोबी ने स्वर्ण, रिया आसवानी ने स्वर्ण ,अंडर 12 में कृष्णा आसवानी ने स्वर्ण, तशील शर्मा ने स्वर्ण , ख्याति गर्ग ने स्वर्ण, जीविका दीपक कीर्तक ने स्वर्ण, अंडर 9 में विहा चौधरी ने स्वर्ण, लक्ष्य खाकलीवाल ने स्वर्ण, मित्तांश भट्ट ने स्वर्ण, अंडर 6 में दिवित अजमेरा ने स्वर्ण, दामिनी गमेती ने स्वर्ण, सिया आसवानी ने स्वर्ण,रुद्रांश खत्री ने स्वर्ण एवम् अंडर 19 में मोहित चौधरी ने रजत, रौनक राज ने रजत, अंडर 15 वंश राज ने रजत , अंडर 12 अथर्व राज ने रजत, वैनिशा शांडिल्य ने रजत , अलीना चौधरी ने रजत, दर्शन जायसवाल ने रजत, ग्रीक कुल्श्रेस्थ ने रजत , अंडर 9 मिश्रिका व्यास ने रजत, समीर कुमार ने रजत , अनिष्का सुराणा ने कास्य , अंडर 6 विहान ने रजत, अविराज सिंह ने रजत नमिता जैन ने रजत एवम् अंडर 19 इज़हार खान ने कास्य अंडर 15 तनिश सैन ने कास्य , अंडर 12 कृषिव चौहान ने कास्य, शौर्य जैन ने कास्य , अंडर 9 तन्मय जोशी ने कास्य , अंडर 6 मिहान जैन ने कास्य , साईशा निखिल मर्चेंट ने कास्य जीते। बी एस आर स्पोर्ट्स एकेडमी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच दिलीप कुमार , संस्थापक माही कवर, बास्केटबॉल अधिकारी जसवंत सिंह, एथलेटिक्स अधिकारी कलीम अंसारी, म्यूजिकल डिपार्मेंट अधिकारी मुकेश दांत्या, गोपाल कुमार, बास्केटबॉल कोच भूपेंद्र सिंह का सम्मान किया गया।
Badgaon, Udaipur | Jun 28, 2026