हमीरपुर: बिवांर क्षेत्र के बांधुर निवासी होमगार्ड कार की टक्कर से घायल हुआ तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ
होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार उसे घायल करने वाले अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र बिवांर के ग्राम बांधुर निवासी होमगार्ड चालक देवेंद्र कुमार पुत्र कमल किशोर मौदहा कोतवाली में पी आर वी 1221 में तैनात है।