बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता गोष्ठी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में नशा विरोधी जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। मेजर धनलक्ष्मी ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम समझाए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। प्राचार्य प्रो. बी. एम. पाण्डेय ने नशे के खिलाफ समाज में संदेश फैलाने का आग्रह किया। महाविद्यालय के शिक्षक-छात्र भी उपस्थित रहे।