जलालपुर: घोघलिया के चवर में मिला एक सप्ताह पुराना अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Jalalpur, Saran | Aug 26, 2026 कोपा थाना क्षेत्र के घोघलिया गांव के चवर इलाके में बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का करीब एक सप्ताह पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सर गल गया था और कंकाल में तब्दील हो चुका था। शव मिलने की सूचना पर कोपा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।