हज़ारीबाग: हजारीबाग अस्पताल में डीसी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। DC ने विभिन्न वार्डों, मशीनों और ब्लड बैंक की स्थिति का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर DC ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधन को सख्त फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में जाम और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए गए।