बसवा: तीन बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित 6 लोग घायल, गंभीर युवक को कोटपूतली किया रेफर
Baswa, Dausa | Nov 7, 2026 हरसौरा रोड पर उपलीकोठी के पास तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रोटी बैंक द्वारा संचालित निशुल्क एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया गया।