बेंगाबाद: शंकरचक में क्षत्रिय कल्याण समाज ने किया धर्मशाला का उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगी न्यूनतम शुल्क पर सुविधा
गिरिडीह कॉलेज के समीप शंकरचक में क्षत्रिय कल्याण समाज ट्रस्ट द्वारा निर्माण कराए गए धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन बुधवार को 1 बजे किया गया। यहां मुख्य अतिथि चतरा के पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर ओर शाल भेंट कर किया गया।