क्षमता से अधिक संख्या पर भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने की कार्यवाही....
भिवानी ब्रेकिंग
भिवानी की दीप साइंस एकेडमी से जुड़ी एक वैन में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वैन में करीब 16 बच्चे सवार थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस तरह की वैन में निर्धारित क्षमता के अनुसार सीमित संख्या में बच्चों को बैठाने की अनुमति होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 16 बच्चों को एक ही वैन में कैसे बैठाया गया?
वही ट्रैफिक Sho भिवानी के मुताबिक संबंधित वाहन का क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई है।
प्रबंधक थाना यातायात भिवानी।।