जगदलपुर: विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल ने बस्तर के सम्पूर्ण विकास को लेकर राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दी जानकारी
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर की घोषणा के बाद सम्पूर्ण विकास के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब विकास को गति तेज होनी चाहिए लेकिन विगत ढाई साल में सरकार जिस गति से कार्य कर रही है उसे विकास संभव नहीं है।