इंदौर: मरीमाता चौराहे पर बेकाबू कार ने एक्टिवा को रौंदा, भीषण हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
Indore, Indore | Sep 7, 2026 सोमवार 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब 11:30 बजे मरीमाता चौराहे के पास घटित हुआ। सत्यसाईं नगर निवासी राज पिता रवि सोनेरे अपने दोस्त नंदकिशोर सोलंकी के साथ एक्टिवा से देर रात घूमने निकले थे। जैसे ही वे मरीमाता चौराहे के समीप सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर