बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर बाल व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
Barhat, Jamui | Jul 26, 2025 शनिवार को तटवासी समाज न्यास एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलाइंस के संयुक्त तत्वावधान में जमुई रेलवे स्टेशन परिसर में बाल व्यापार और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में RPF के SI मनोज कुमार देव, स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार, GRP, तटवासी समाज न्यास के कार्यकर्ता तथा कई यात्री उपस्थित थे। उक्त जानकारी 9 बजे दी गई।