बरहट: गिद्धौर में 28 शिक्षकों के बीच प्रधान शिक्षक योगदान पत्र का वितरण किया गया
Barhat, Jamui | Jul 19, 2025 प्रखंड में बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक की परीक्षा में उत्तीर्ण 32 शिक्षकों में से 28 शिक्षकों को शनिवार को 3 बजे तक बीडियो सुनील कुमार द्वारा योगदान पत्र दिया गया। इस मौके पर बीडियो ने समारोह में उपस्थित शिक्षकों को बीपीएससी प्रधान शिक्षक में चयनित होने पर बधाई दी साथ ही शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का पाठ पढ़ाया।