बरहट: टेंगहरा गांव में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Jul 24, 2025 बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव में गुरुवार को करीब 12 बजे के लगभग करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलेश्वरी मांझी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी बरहट थाने की पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मलेश्वरी मांझी खेत में काम रहा था। प्यास लगने पर वह मोटर पंप की तरफ गया। इस दौरान वहां पहले से गिरे 440 वोल्टेज तार की चपेट में आ गया।