बरहट: 498 यात्रा के तहत साइकिल यात्रा के दौरान पत्नेश्वर मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण
Barhat, Jamui | Jul 20, 2025 साइकिल यात्रा एक विचार के बैनर तले अपने 498 यात्रा के क्रम में रविवार को बरहट प्रखंड के पतौना चौक तक साइकिल यात्रा कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके उपरांत पतनेश्वर मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया गया। उक्त जानकारी 10 बजे दी गई। मौके पर मौजूद मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि सावन में पौधारोपण करना एक शुभ कार्य है।