बरहट: सावन की दूसरी सोमवारी पर पतनेश्वर धाम शिव मंदिर में चोरों ने दो महिलाओं के गले से चुराया मंगलसूत्र और सोने का चैन
Barhat, Jamui | Jul 21, 2025 सावन की दूसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं से भरे पत्नेश्वर शिव मंदिर में चोरी की मामला सामने आई है। जहां दो महिलाओं के गले से अज्ञात चोरों ने सोने के मंगलसूत्र और चेन चोरी कर लिया। चोरी की गई ज्वेलरी की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई। उक्त जानकारी पीड़ित ने 10:30 बजे दी गई। पीड़ित महिलाओं में एक लक्ष्मीपुर प्रखंड के बंगरडीह और दूसरी सतगामा की रहने वाली है।