‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में कांकेर जिले के विद्यार्थियों ने अपने सपनों, विचारों और कल्पनाओं को शब्दों एवं रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
शिक्षा, तकनीक, संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और विकसित भारत के अपने सपनों की तस्वीर प्रस्तुत की।
विद्यालय स्तर से विकासखण्ड और जिला स्तर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सभी 7 विकासखण्डों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विधायक श्री आशाराम नेताम ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को सीखने, अपनी प्रतिभा पहचानने और अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
✨ आज के सपने ही कल के विकसित भारत की नींव हैं।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान