खलीलाबाद: खलीलाबाद के ब्लूमिंग बड्स स्कूल पर अभिभावक ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी अभिभावक विजय सिंह ने स्कूल प्रबंधन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अभिभावक का आरोप है कि स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों और अभिभावकों के साथ