राजधानी जयपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें बेटी ने अनुकंपा नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में अपने ताऊ और उसके बेटे के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या की साजिश रची. सुपारी देकर मां को रास्ते से हटवा दिया. सुपारी किलर्स ने कार से टक्कर मारकर महिला की हत्या कर दी ताकि हादसा लगे. लेकिन आखिरकार पूरा राज खुल गया. पुलिस ने बेटी और उसके ताऊ के साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर (पूर्व) डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी बेटी आयुषी और जेठ मोहन स्वरूप को गिरफ्तार किया है. जबकि सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आयुषी के ताऊ का लड़का बलराम फिलहाल फरार है #sanchalnews #sanchalnewslive #jaipur #jaipurnews #rajasthan