मल्हारगढ़: महु-नीमच हाईवे पर बरखेड़ा पंथ के समीप दो बाइकों की टक्कर, महिला गंभीर घायल
पिपलियामंडी के बरखेड़ा पंथ के समीप महू-नीमच हाईवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो बाइक की टक्कर में ललिता पति मुकेश पाटीदार, निवासी पिपलोन, गंभीर घायल हो गईं। वे पति के साथ मंदसौर जा रही थीं, घायल को पिपलियामंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 से नीमच रेफर किया गया,