गुन्नौर: गांव करेला की मढैया में बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से ग्रामीण हुए घायल
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव करेला की मढ़ैया में लगातार हो रही बारिश के बीच एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मकान के मलबे में दबकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी संतोष पुत्र करन सिंह मकान के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गए।