गुरारू: मीठापुर में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
Guraru, Gaya | Oct 1, 2026 प्रखंड के कनौसी पंचायत के मीठापुर गांव में नाली के पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पहले पक्ष के गुड्डू कुमार यादव (28) पिता विंदेश्वर यादव ने बताया कि 27 सितंबर को करीब 11 बजे वह रफीगंज जा रहा था।