पीसांगन: पेड़ से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, मांगलियावास में कानून को चुनौती
गुरूवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पेड़ से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, मांगलियावास में कानून को चुनौती अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के असरी गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।