उचेहरा: उचेहरा में हजरत नौगजा शाहदाता रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में 30 व 31 मई को उर्स का आयोजन होगा
सतना जिले की विख्यात कौमी एकता की मिशाल हजरत नौगजा शाहदाता रहमतुल्ला अलैह उचेहरा की दरगाह मे दो दिवसीय उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह उर्स हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा एवं एकता का प्रतीक माना जाता है।