बीना: देहरी रोड पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Sep 25, 2024 26 वर्षीय अरविंद पिता प्यारेलाल निवासी स्टार होम सिटी देहरी रोड जो घर में अकेला था और मां पूजन में गई थी। तभी युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां वापस लोटी तो युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को फांसी फंदे से उतारा और आज पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।