भभुआ: जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर होम डिलीवरी जारी, कैमूर प्रशासन ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की जांच
Bhabua, Kaimur | Apr 11, 2026 जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर होम डिलीवरी जारी है। जिसको लेकर शनिवार की दोपहर तक कैमूर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। कैमूर प्रशासन ने बताया अब तक जिले के 293 के प्रतिष्ठानों की जांच की गई है। जिसमें रामपुर प्रखंड के एक अवैध गैस कारोबारी पर प्राथमिक दर्ज की गई है। जबकि 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।