गांधी गांव के पास डाक कांवड़ में दर्दनाक हादसा… शिवभक्तों में मचा कोहराम 💔🚩
फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार देर रात डाक कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों के जत्थे पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब गांधी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक कांवड़िए को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में 22 वर्षीय शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमार करीब 55 कांवड़ियों के साथ पांचालघाट से गोला जा रहे थे। साथी कांवड़ियों ने हादसे के बाद हाईवे पर विरोध जताते हुए जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
उधर, शिवकुमार की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के शिवकुमार की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
महादेव की भक्ति के सफर में एक परिवार का चिराग बुझ गया। 🕉️🙏
ॐ शांति।
#Farrukhabad #RoadAccident #KanwarYatra #DakKanwar #ShivBhakt #EtawahBareillyHighway #BreakingNews #FarrukhabadNews