शाहपुर: स्वागत द्वार निर्माण पर शासन की सख्ती, शाहपुर नगर परिषद का ₹17 लाख का प्रोजेक्ट अधर में, लापरवाही होगी उजागर
Shahpur, Betul | May 18, 2026 मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगरीय निकायों में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए जाने के बाद शाहपुर नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित स्वागत द्वार निर्माण परियोजना अब संकट में पड़ती नजर आ रही है। नगर परिषद द्वारा लगभग 17 लाख रुपये की लागत से शहर में स्वागत द्वार बनाए जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन शासन के ताजा निर्देशों ने इस परियोजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं।