पंचायत मंत्री के आवास का दिसंबर में घेराव करेंगे जलकर्मी, भारतीय मजदूर संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित
करनाल, 23 नवंबर। पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन (रजिस्टर्ड नंबर 1984) संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को मानव सेवा संघ, करनाल में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर सरकार के उदासीन रवैये पर रोष जताया गया। साथ ही दिसंबर माह में पंचायत मंत्री के मतलौडा (जिला पानीपत) स्थित आवास का घेराव करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र कुमार कादियान ने की, जबकि मंच संचालन श्री हुकुमचंद सैनी खानपुर ने किया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री श्री हवा सिंह महैला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महैला ने संगठन की रीति-नीति और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए सरकार से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर दिसंबर माह में पंचायत मंत्री के मतलौडा स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश महामंत्री हुकुमचंद सैनी ने बताया कि जल्द ही विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित कर प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर जाकर सभी जलकर्मियों को आंदोलन के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के जलकर्मी संगठन के झंडे और बैनर के साथ बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
साबर अली
ब्लॉक प्रधान, पिंजौर (पंचकूला)
पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, हरियाणा
संबंधित भारतीय मजदूर संघ
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण