ऑटो चालक निकला शातिर चोर, यात्री की जेब से 74 हजार रुपये उड़ाए, साथी समेत गिरफ्तार
दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बैंक में ₹74 हजार जमा कराने जा रहे यात्री की जेब से नगदी चोरी करने वाले ऑटो चालक बॉबी गुरजीत सिंह और उसके साथी धीरज वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ऑटो में सीट बदलवाने और वाहन खराब होने का बहाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
#DurgPolice #Bhilai #CrimeNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Jul 20, 2026