जगदलपुर: बस्तर जिले के स्कूली बच्चों का जीरो बैलेंस बैंक खाता खुलेगा, अब बैंकों की कटौती से मिलेगी मुक्ति
बस्तर जिले के हजारों स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए नए साल से ठीक पहले एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों को मिलने वाली सरकारी छात्रवृत्ति की पूरी राशि बिना किसी बैंकिंग अड़चन या कटौती के सीधे उनके हाथों में पहुंचे।