मानसी: विभिन्न मांगों को लेकर माले ने किया प्रदर्शन, मानसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने लगाए नारे
Mansi, Khagaria | Aug 28, 2024 मानसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय पर माले ने ग़रीबों को पांच डिसमिल देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे माले नेता सह अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को पांच डिसमिल जमीन दो, प्रत्येक गरीब परिवार को वादा अनुसार पक्का मकान दो, सभी दुष्कर्मियों को जेल के अंदर बंद करो।