मानसी: घरारी जागृति टोला में जदयू का मिलन समारोह आयोजित, कांग्रेस के पप्पू देव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए जदयू में शामिल
Mansi, Khagaria | Aug 25, 2024 मानसी नगर पंचायत के घरारी जागृति टोला में रविवार को जदयू का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। मिलन समारोह में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ पप्पू देव अपने सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ जेडीयू में शामिल हो गए।