घाघरा: इटकीरी गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Ghaghra, Gumla | Mar 29, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी गांव के समीप स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में घाघरा टांगर शिकवार निवासी अमीन उरांव,पवन मुंडा और सुधीर मुंडा के नाम शामिल है। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भिजवाया गया।