घाघरा: नव वर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडिहा ने भव्य प्रभात फेरी और झांकी निकाली
Ghaghra, Gumla | Mar 30, 2025 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नवडिहा के छात्रों द्वारा हिन्दू नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर भव्य प्रभात फेरी एवं झांकी का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर घाघरा ब्लॉक चौक थाना चौक चांदनी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।