मानिकपुर: चित्रकूट कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
चित्रकूट में गुरुवार दोपहर 1 बजे DMपुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। लंबित फाइलें और कार्यों में शिथिलता मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। लिंक एक्सप्रेस-वे प्रकरण में लापरवाही पर संबंधित पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी कर्मचारियों को पारदर्शिता व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।