बरियारपुर: संत रविदास संकल्प अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन
गुरुवार को सदर प्रखंड के तीन पंचायत में संत रविदास संकल्प अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तीनों पंचायत में कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए 104 आवेदन का निष्पादन किया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भोगेंद्र कुमार, बीइओ, मोनिकाकुमारी, विकास मित्र सीमा भारती, विशाल कुमार, श्रवण कुमार, सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।