भेलवाड़ा जंगल में हाथी ने कुचलकर एक की जान ले ली, वहीं दो को घायल कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम देवी का बेटा भी है जो 5 साल का है। वहीं घायलों की पहचान 27 वर्षीय रौशनी कुमारी पति रंजीत कुमार और 16 वर्षीय पिंकी कुमारी पिता नरेश तुरी के रूप में हुई है।