रसूलाबाद: उसरी गांव में कार से टकराकर घायल बाइक सवार को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत उसरी गांव निवासी 21 वर्षीय उत्तम कुमार पुत्र अनिरुद्ध की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार में पीछे से टकरा गई।जिसमे उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ दिलदार हाशमी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।