महोबा: महोबा के विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 महोबा के विकास भवन सभागार में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1200 की धनराशि स्कूल ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर आदि के लिए प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।