पीरटांड: समाज कल्याण शाखा का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को किया औचक निरीक्षण
समाहरणालय स्थित समाज कल्याण शाखा का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को 2 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सभी संचालित योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को कार्यालय स-समय आने का निर्देश दिया।