शिवपुरी नगर: प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी
शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ बीएल यादव को व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एडिशनल एसपी संजीव मूले शिवपुरी एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।