बागपत: बिजली कनेक्शन कटने से टूटा हौसला, मजदूर युवक ने दी जान
रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक मजदूर युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों का आरोप है कि करीब ₹30 हजार का बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने मीटर हटाकर बिजली कनेक्शन काट दिया था। युवक की बीमार मां भीषण गर्मी में परेशान थी, जिसे देखकर वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Baghpat #Ramala #Asara #ElectricityBill #BaghpatNews #UPNews #BreakingNews